Monday, November 18, 2013

मधुमेह से बचाव में कारगर हैं पिस्ता और बादाम


मधुमेह को हम साइलेंट किलर के तौर पर जानते हैं। डॉक्टरों के अनुसार उच्च रक्तचाप, हृदयाघात, किडनी फेल होना, अंधापन सहित कई जानलेवा बीमारियों के लिए यह जिम्मेदार है। लेकिन आज तक इस बीमारी का कोई कारगर इलाज चिकित्सा विज्ञान ढूंढ नहीं पाया है। डॉक्टरों का मानना है कि सूखे मेवे का संतुलित मात्र में नियमित सेवन मधुमेह से बचाव में कारगर है। नियमित व्यायाम के जरिए भी इस मीठे जहर को शरीर में फैलने से रोका जा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार देश-विदेश में ऐसे कई शोध हो चुके हैं, जिनमें यह साबित हुआ है कि यदि मधुमेह के मरीज पिस्ता, बादाम और अखरोट प्रतिदिन खाएं 
तो शरीर में शुगर की मात्रा नियंत्रित रहती है। जीटीबी अस्पताल व यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के एंडोक्त्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिच्म मेडिसिन विभाग के प्रमुख प्रो. एसवी मधु ने बताया मरीज बादाम के 25 से 30 दाने रोजाना सुबह ले सकते हैं। सूखे मेवों में फाइबर की मात्र ज्यादा होती है, जो शुगर की मात्र को नियंत्रित करता है। जिन लोगों को मधुमेह नहीं है वह भी सूखे मेवे का इस्तेमाल कर सकते हैं। 114 फीसद दिल्लीवासी हैं शिकार डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. एके डिागन ने बताया कि राजधानी में 14 फीसद लोग मधुमेह से पीड़ित हैं। करीब इतने ही फीसद लोग मधुमेह की चपेट में आने की कगार पर हैं। चिंता की बात यह है कि बिगड़ती जीवनशैली, जंक फूड, फास्ट फूड, स्मोकिंग व शराब के सेवन के चलते युवा इसके शिकार हो रहे हैं। इससे रक्तचाप व हृदय की बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
मोटापा भी है बड़ा कारण
भारत में ज्यादातर टाइप-2 मधुमेह के मरीज हैं। इसका बड़ा कारण मोटापा है। दिल्ली में 17 से 20 प्रतिशत बच्चे अधिक वजन के हैं। इस वजह से बच्चे भी इसके शिकार हो रहे हैं।
आख, हृदय व किडनी करता है अटैक
हृदयाघात से होने वाली 70 फीसद मौत का कारण मधुमेह है। साथ ही 40 प्रतिशत लोगों में यह किडनी खराब होने का कारण बन रहा है। इसके अलावा कई मरीजों की आख की रोशनी भी चली जाती है और पैर सून हो जाता है।
तीन महीने पर कराएं टेस्ट
डॉ. डिागन ने बताया कि तीन महीने पर एचबीए1सी (ग्लाइकोसुलेटेड हेमोग्लोबिन टेस्ट) कराकर मधुमेह को नियंत्रित कर सकते हैं। स्वस्थ व्यक्ति में एचबीए1सी की सामान्य मात्र चार से छह फीसद होती है। यदि किसी मरीज में यह आठ फीसद हो और जाच के बाद वह इसे एक प्वाइंट भी कम कर ले तो शरीर में होने वाली 24 जटिलताओं से बच सकता है।

सौजन्य  से - दैनिक  जागरण 

संगठन कि बैठक सम्पन होने कि सूचना

साथियो ,
काफी समय  के बाद आप सब को  संगठन  कि गतिविधियो  के बारे  में सूचित  कर रहा हूँ   जिसका   हमें खेद है , संगठन कि  एक बैठक  अभी  कुछ दिन पहले  दिनाक  5  सितम्बर 2013  को  संगठन के  प्रधान  कार्यालय  रामपुर  में एक बैठक  हुयी  जिसमे निम्न  सदस्य  शामिल हुए  और निम्नवत  फैसले संगठन के  हित में  लिए  गए ,

उपस्थित  सदस्य  और पदाधिकारी -
01 - श्री  शिव भूषण मिश्रा 
02 - श्री  शिव पथि मिश्रा  अध्यक्ष 
०३-- श्री  कमलेश  निषाद 
04 - श्री राहुल मिश्रा 
०5 - श्रीमती  प्रियंका पाण्डेय 
06 - श्रीमती  रेनू  मिश्रा 
07  श्री  आशीष  पाठक 
०8 - श्री सुशील  पाण्डेय 
09  श्री प्रिया मिश्रा 
१०- श्री मिथिलेश  चन्द्र  मिश्रा 
11  श्रीमती  छाया  मिश्रा 
और  पुराने  सदस्यो को  संगठन  कि बैठक  में शामिल होने  कि सूचना  पत्र के द्वारा  दी गयी थी  और फ़ोन  पर भी सूचित  किया गया  था  परन्तु  विगत  2  वर्षो से  संगठन के किसी कार्यो और बैठक में  सम्लित  न होने  कि वजह से  निम्न  सदस्यो  को संगठन से बाहर  कर दिया  गया है , अभी य़े  लोग संगठन  कि किसी भी  कारवाही और  योजनावो  को लागु नहीं कर सकते ,
01 - श्री कमल त्रिपाठी 
०२- श्री  उमेश त्रिपाठी 
03  श्रीमती  शिखा शुक्ल 
04  श्री आर  पी शुक्ल 
 श्री कमल त्रिपाठी से  संगठन कि स्थायी  सदस्यता  भी वापस ले ली गयी है , जिसके  विषय में  इन्हे फ़ोन और  पत्र द्वारा  सूचित  किया जा चूका है और इनसे  इनके जवाब  कि  प्रतीक्षा कि जा रही है , परन्तु इन्होने  जवाब देने से इंकार कर दिए , इनकी जिमेदारी  श्री मिथिलेश  चन्द्र  मिश्रा  जी को सौपी  जा चुकी है , 
आप सबको सूचित  किया जाता है कि संगठन  कि  रास्ट्रीय  कमिटी  में मिथिलेश  मिश्रा  जी कि वापसी कि गयी  है , संगठन  इनके उजवल भविष्य  कि कामना करता है /

भारतीय  एकता  संगठन  



Friday, November 23, 2012

नगर वासियो से अनुरोध

साथियों ,

आशा है  आप सब कुशल से होंगे , भारतीय  एकता  संगठन  परिवार   आप  सब के  उज्जवल भविष्य  की मंगल कामना करता है , 
साथियों   एक  महीने  बाद इलाहाबाद  में  महा  कुम्भ  मेले  का आयोजन  होना  है  आप सब नगर वासियों से  अपील  है की , इस  महापर्व  पर  एक  नयी  मिशाल  पेश  करे  और प्रशासन  को हर संभव  सहयोग प्रदान करे  , पोलिथीन  का प्रयोग बंद  करदे  और  घर से  गंदगी  कम  से कम से बहार निकले  अपने  आस  पडोस  में  सफाई का  विशेस  ध्यान रखे , 
किसी  भटके  , भूले  इन्सान को , प्रशासन  से मिलाये  निगाहे खुली  रखे   किसी प्रकार के  खतरे का  आभास  हो  तत्काल  प्रशासन को सूचित  करे ,
ध्यान रखे  हमारी छोटी से लापरवाही  हमारे देश को  हमारे  शहर  को बदनाम कर सकती  है , क्या  आप  खुद को शर्मिदा  होना  देखते  पसंद  करेंगे / 

प्रशासन  से अनुरोध है  की  वो किसी भी शिकायत पर गभीरता पूर्वक  करवाई   करे /

किसी  विषय  पर जानकारी हेतु  हमें  मेल करे /

bharatiyaektasangathan@yahoo.in
besindia@in.com    bespariwar@in.com



Sunday, May 13, 2012

जानकारी

साथियों ,आप सब कैसे हो ?
संगठन  जल्द ही आप  सब के लिए एक  नया  मंच  लेकर आ रहा है / व्यवसाय ,शिक्षा ,नौकरी ,चिकित्सा  सब कुछ  एक मंच पर  एक के  साथ अपनी राय विचार से हमें  अवगत  करते रहे / जिससे संगठन ,मजबूत  रहे और आगे  बढे / आप हमसे किसी भी समय मिल सकते  है /हम सब एक है और रहेंगे  कामयाबी हम सब को मिलेगी बस  जरुरत है उसके लिए  मेहनत की  आप अपने विचार हमें  फेसबुक  पर ट्विट्टर  पर या हमारे ब्लॉग पर आकर दे सकते है आपके विचार हमारा मार्गदर्शन  करते है /
भारतीय  एकता संगठन 
मेल -

Wednesday, March 9, 2011

Thursday, March 3, 2011

जानकारी

साथियों ,

आशा है आप सब ठीक होंगे / मुझे आपके विचारो से ये ज्ञात हुआ की आप संगठन की खबरों का बेसब्री से इंतजार करते है / भारतीय एकता संगठन इसबार आपके बीच में लाया एक नयी जानकारी भारत के किस राज्य में जाने के लिए

क्या पास बनाने पड़ते है / अरुणाचल , मिजोरम ,मणिपुर, नागालैंड ,जम्मू जाने के लिए पास बनाने की जरुरत होती है / अरुणाचल में जुंग की एक झील में फिल्म कोयला की सूटिंग हुयी है / अपना अरुणाचल प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है

भारतीय एकता संगठन से जुड़े और देश को एकीकृत करने में योगदान दे /

Monday, December 13, 2010

समाज में फैलता भ्रस्ट्राचार

साथियों ,
काफी समय से संगठन के इस पत्र के माध्यम से आपसे मुलाकात नहीं हो पाई उसके लिए हूँ वास्तव में दिल से दुखी है / भारतीय एकता संगठन परिवार का हमेशा से ये कोशिस रही है की हम अपने समाज के लिए कुछ करे / भारतीय एकता संगठन ने एक सर्वे किया है बहुत ही गुप्त रूप से की समाज में फैले भस्त्राचार का जनक हमारा प्रशासन हैं और हमारे न्यायालय अब न्याय करने में असमर्थ हो चुके है भारतीय एकता संगठन इस बात की पुष्टिकरता है की देश का बेडा गर्क करने में सबसे ज्यादा योगदान , हमारी पुलिस ,हमारी अन्य पुब्लिकविभाग जिम्मेवार है जिस तरह से देश के राजमार्गो पर पुलिस , परिवहन विभाग , और ढाबे वाले देश के लोगो को लुट रहे है / आखिर वो पैसा कहा जा रहा है /क्या हमारी न्याय पालिका इतनी अंधी है की वो इतना भी नहीं देख पा रही है
ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोग ,दिन पर दिन कैसे अमीर होते जा रहे है / ड्राईवर ,ट्रांसपोर्टर ,पुलिस,परिवहन विभाग से जुड़े लोग कैसे अमीर हो रहे हैं इसका पता लग्न चाहिए /

सौजन्य से - भारतीय एकता संगठन

Wednesday, December 2, 2009

साथी का दिल भी जीते

दोस्तों एक बार पुनः हाज़िर है इस विचार के साथ

अगर आप भी अपने पार्टनर का दिल जीतना चाहते है, तो ये जान लें कि इसके लिए आपको कुछ मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। एक दूसरें के साथ खुश रहते हुए भी अगर आपको लगता है की अक्सर आपसे कुछ न कुछ कमी रह ही जाती है, आपकी रिलेशनशिप में वह बात नहीं आ पा रही है, तो आपको कुछ और छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। अपने रिलेशन को और स्मूद करने के लिए हमारे टिप्स अपनाएं-
गो फार शापिंग:- आपने उन्हें गिफ्ट्स तो बहुत दिये होंगे लेकिन इस बार आप अपने पार्टनर के साथ शापिंग पर जाएं वहा अपने पार्टनर को बेहतरीन आउटफिट्स ट्राई करने में हेल्प करें और उनके लिए वे कपड़े खरीदें जिनमें आप उन्हें देखना चाहते हैं। इससे न सिर्फ वे आपकी पसंद के बारें में जान पाएंगी बल्कि आप भी यह जान पाएंगे की उन्हें क्या पसंद हैं।
सिंग अ साग:- चाहें आप अच्छा गाते हो या नहीं, अपने पार्टनर को डेडिकेट करते हुए उसके लिए गाना गाएं। अगर आपको यह एक ओल्ड फैशन तरीका लग रहा है, तो यह जान लें कि अपने पार्टनर के करीब जाने का बेहतरीन तरीका है।
किचन लव:- किचन में मिलकर साथ काम करना किसी भी कपल की रिलेशनशिप में ताजगी भर सकता है। हालाकि यह थोड़ा मुश्किल है और इसकी शुरुआत करना तो और भी मुश्किल। लेकिन एक बार पार्टनर के साथ किचन में जाने से आपको खुद ही इसके फायदों का अहसास हो जाएगा।
सुनहरी यादों को याद करें:- उनके साथ खींची गई फोटोज और विडियोज को देखें। पुराने खूबसूरत पलों को याद करके रिलेशनशिप को मजबूत बनाना एक बेहतरीन तरीका है। इस तरह आप अपनी स्पेशल डेट, वह टाइम जब आपने उन्हें फाइनली प्रपोज किया था, उनके साथ बिताए मेमोरेबल मूमेंट्स को याद करें। इन पलों का याद करके आपको अपने पार्टनर की इंपार्टेन्स का अहसास होगा।
साथ ट्रैवल करें:- अगर पासिबल हो तो उनके साथ टूर की प्लानिंग करें। सबसे दूर सिर्फ उनके साथ बिताई छुट्टिया आपको उनके और करीब ले ही आएंगी। साथ ही आपको उनकी कंपनी का खूबसूरत अहसास भी मिल जाएगा।
लाफ टुगेदर:- अपने पार्टनर के साथ टीवी या डीवीडी पर कोई कामिक शो देखें या कोई चुटकुलों की किताब लेकर उसे अपने पार्टनर को सुनाएं। इस तरह न सिर्फ आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी, बल्कि आप स्ट्रेस से भी बाहर आएंगे।
वर्कआउट करें:- उनके साथ जागिंग, स्विमिंग या साइकलिंग करें। प्यार के साथ-साथ उनकी हेल्थ का भी ध्यान रखें। जितना पासिबल हो ज्यादा समय उनके साथ ही बिताएं।
प्ले गेम्स:- उनके साथ कोई इनडोर, आउटडोर या कोई कंप्यूटर गेम खेलें, उन्हें किसी गेम में चैलेंज करें। हो सकता है कि खेल के दौरान कोई बेईमानी करें और आप लोगों के बीच कहा-सुनी भी हो जाए या फिर यही कहा सुनी कोई खूबसूरत रूप ले लें। जो भी हो लेकिन एक बात तो तय है कि गेम ओवर होने के बाद आप एक-दूसरे को और ज्यादा करीब पाएंगे।
ईट टूगेदर:- यह कोई तरीका नहीं होता की आपका पार्टनर आपके लिए खाना बनाकर आपका वेट करें और आप उसके बिना अकेले-अकेले ही खा लें। अपने पार्टनर के साथ खाना खाएं इससे प्यार और बढ़ेगा। उन्होंने आपके लिए खाना बनाया है, तो हो सके तो घर पर ही उनके लिए आप एक कैंडिल लाइट डिनर आरेंज करें। स्लो म्यूजिक जब उनके साथ इंटिमेट टाइम स्पेंड कर रहें हो तो बेकग्राउंड में उनकी पसंद का कोई स्लो साफ्ट म्यूजिक प्ले करें, लेकिन याद रखें वो रोमेंटिक ही हो सेड नहीं। इससे उनका मूड अच्छा रहेगा और इंडायरेक्टली आपका भी हो।
उनकी पसंद उनकी फेवरेट परफ्यूम लगाएं। उन्हें कोई रोमेंटिक नावेल पढ़ कर सुनाएं। उनके लिए बेड टी और ब्रेकफास्ट आपने हाथों से तैयार कर के खिलाएं। इससे उनका मूड बेशक अच्छा हो जाएगा।
वाक इन रेन:- प्यार का इजहार करने के लिए बारिश से अच्छा और क्या है। उनके साथ उनका हाथ पकड़ कर बारिश् में वाक करें।
टाक टू हर:- कभी-कभी ऐसा भी करें कि उनसे फोन पर बात करते-करते सोएं। इससे सोने के पहले आपने जो आखिरी आवाज सुनी होगी, आपको जो आखिरी ख्याल आया होगा वो उनका ही होगा। उनका साथ दे जिस मोड़ पर कोई भी उनका साथ न दे रहा हो तब आप उनके साथ उनकी स्ट्रेंथ बन कर खड़ें रहें। उन्हें फील कराऐं कि आपको उनकी फिर्क है।
लव हर:- और सबसे जरूरी उनसे प्यार करें और उन्हें इस बात का एहसास भी कराए वो आपके लिए कितनी इंपार्टेट है और आप हमेशा हर कदम पर उनके साथ है। अपने प्यार का उनसे इजहार करें।

भारतीय एकता संगठन परिवार
इलाहबाद