Wednesday, December 2, 2009

साथी का दिल भी जीते

दोस्तों एक बार पुनः हाज़िर है इस विचार के साथ

अगर आप भी अपने पार्टनर का दिल जीतना चाहते है, तो ये जान लें कि इसके लिए आपको कुछ मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। एक दूसरें के साथ खुश रहते हुए भी अगर आपको लगता है की अक्सर आपसे कुछ न कुछ कमी रह ही जाती है, आपकी रिलेशनशिप में वह बात नहीं आ पा रही है, तो आपको कुछ और छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। अपने रिलेशन को और स्मूद करने के लिए हमारे टिप्स अपनाएं-
गो फार शापिंग:- आपने उन्हें गिफ्ट्स तो बहुत दिये होंगे लेकिन इस बार आप अपने पार्टनर के साथ शापिंग पर जाएं वहा अपने पार्टनर को बेहतरीन आउटफिट्स ट्राई करने में हेल्प करें और उनके लिए वे कपड़े खरीदें जिनमें आप उन्हें देखना चाहते हैं। इससे न सिर्फ वे आपकी पसंद के बारें में जान पाएंगी बल्कि आप भी यह जान पाएंगे की उन्हें क्या पसंद हैं।
सिंग अ साग:- चाहें आप अच्छा गाते हो या नहीं, अपने पार्टनर को डेडिकेट करते हुए उसके लिए गाना गाएं। अगर आपको यह एक ओल्ड फैशन तरीका लग रहा है, तो यह जान लें कि अपने पार्टनर के करीब जाने का बेहतरीन तरीका है।
किचन लव:- किचन में मिलकर साथ काम करना किसी भी कपल की रिलेशनशिप में ताजगी भर सकता है। हालाकि यह थोड़ा मुश्किल है और इसकी शुरुआत करना तो और भी मुश्किल। लेकिन एक बार पार्टनर के साथ किचन में जाने से आपको खुद ही इसके फायदों का अहसास हो जाएगा।
सुनहरी यादों को याद करें:- उनके साथ खींची गई फोटोज और विडियोज को देखें। पुराने खूबसूरत पलों को याद करके रिलेशनशिप को मजबूत बनाना एक बेहतरीन तरीका है। इस तरह आप अपनी स्पेशल डेट, वह टाइम जब आपने उन्हें फाइनली प्रपोज किया था, उनके साथ बिताए मेमोरेबल मूमेंट्स को याद करें। इन पलों का याद करके आपको अपने पार्टनर की इंपार्टेन्स का अहसास होगा।
साथ ट्रैवल करें:- अगर पासिबल हो तो उनके साथ टूर की प्लानिंग करें। सबसे दूर सिर्फ उनके साथ बिताई छुट्टिया आपको उनके और करीब ले ही आएंगी। साथ ही आपको उनकी कंपनी का खूबसूरत अहसास भी मिल जाएगा।
लाफ टुगेदर:- अपने पार्टनर के साथ टीवी या डीवीडी पर कोई कामिक शो देखें या कोई चुटकुलों की किताब लेकर उसे अपने पार्टनर को सुनाएं। इस तरह न सिर्फ आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी, बल्कि आप स्ट्रेस से भी बाहर आएंगे।
वर्कआउट करें:- उनके साथ जागिंग, स्विमिंग या साइकलिंग करें। प्यार के साथ-साथ उनकी हेल्थ का भी ध्यान रखें। जितना पासिबल हो ज्यादा समय उनके साथ ही बिताएं।
प्ले गेम्स:- उनके साथ कोई इनडोर, आउटडोर या कोई कंप्यूटर गेम खेलें, उन्हें किसी गेम में चैलेंज करें। हो सकता है कि खेल के दौरान कोई बेईमानी करें और आप लोगों के बीच कहा-सुनी भी हो जाए या फिर यही कहा सुनी कोई खूबसूरत रूप ले लें। जो भी हो लेकिन एक बात तो तय है कि गेम ओवर होने के बाद आप एक-दूसरे को और ज्यादा करीब पाएंगे।
ईट टूगेदर:- यह कोई तरीका नहीं होता की आपका पार्टनर आपके लिए खाना बनाकर आपका वेट करें और आप उसके बिना अकेले-अकेले ही खा लें। अपने पार्टनर के साथ खाना खाएं इससे प्यार और बढ़ेगा। उन्होंने आपके लिए खाना बनाया है, तो हो सके तो घर पर ही उनके लिए आप एक कैंडिल लाइट डिनर आरेंज करें। स्लो म्यूजिक जब उनके साथ इंटिमेट टाइम स्पेंड कर रहें हो तो बेकग्राउंड में उनकी पसंद का कोई स्लो साफ्ट म्यूजिक प्ले करें, लेकिन याद रखें वो रोमेंटिक ही हो सेड नहीं। इससे उनका मूड अच्छा रहेगा और इंडायरेक्टली आपका भी हो।
उनकी पसंद उनकी फेवरेट परफ्यूम लगाएं। उन्हें कोई रोमेंटिक नावेल पढ़ कर सुनाएं। उनके लिए बेड टी और ब्रेकफास्ट आपने हाथों से तैयार कर के खिलाएं। इससे उनका मूड बेशक अच्छा हो जाएगा।
वाक इन रेन:- प्यार का इजहार करने के लिए बारिश से अच्छा और क्या है। उनके साथ उनका हाथ पकड़ कर बारिश् में वाक करें।
टाक टू हर:- कभी-कभी ऐसा भी करें कि उनसे फोन पर बात करते-करते सोएं। इससे सोने के पहले आपने जो आखिरी आवाज सुनी होगी, आपको जो आखिरी ख्याल आया होगा वो उनका ही होगा। उनका साथ दे जिस मोड़ पर कोई भी उनका साथ न दे रहा हो तब आप उनके साथ उनकी स्ट्रेंथ बन कर खड़ें रहें। उन्हें फील कराऐं कि आपको उनकी फिर्क है।
लव हर:- और सबसे जरूरी उनसे प्यार करें और उन्हें इस बात का एहसास भी कराए वो आपके लिए कितनी इंपार्टेट है और आप हमेशा हर कदम पर उनके साथ है। अपने प्यार का उनसे इजहार करें।

भारतीय एकता संगठन परिवार
इलाहबाद

No comments: