दोस्तों आपको बता रहे है दुनिया की मज़ेदार बातें
ड्रग माफिया का पुत्री प्रेम Nov 06, 03:49 am
पुत्री के प्रति पिता के दुलार से तो सारी दुनिया वाकिफ है। अक्सर लोग कहते हैं कि मां का प्यारा बेटा होता है और पिता की दुलारी बेटी। लेकिन क्या आपने किसी पिता का अपनी पुत्री के प्रति ऐसा प्यार देखा है कि वो उसके लिए अपनी दौलत जला दे। नहीं ना। लेकिन 80 के दशक में कोलंबिया के ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार ने अपनी बेटी को ठंड से बचाने के लिए 20 लाख डालर [करीब नौ करोड़ रुपये] जला डाले थे।
कुत्ते भी किसी वीआईपी से कम नहीं Nov 04, 07:59 pm
आप कुत्तों के शौकीन हैं लेकिन जगह की कमी के कारण पाल नहीं पा रहे हैं तो ईश्वर से प्रार्थना कीजिए कि आपके इलाके में भी ऐसा एक होटल खुल जाए जैसा ताइवान में खुला है। ताइवान की राजधानी ताइपे में दो व्यापारियों ने कुत्तों के लिए दो बड़े-बड़े होटल खोले हैं, जिनमें खाने-पीने, स्विमिंग पूल और सैलून से लेकर सभी वीआईपी सुविधाएं मौजूद हैं।
अब रास्ता भी दिखाएगा रोबोट Nov 03, 09:20 pm
कैसा हो अगर कार चलाने में रोबोट आपकी मदद करे। आप सोच रहे होंगे कि रोबोट तो आपरेशन करता है, मशीनों को संचालित करता है, क्या अब कार भी चलाएगा। जी हां, एडा नाम का यह रोबोट कार में बैठकर आपको रास्ता दिखाएगा। इसके साथ ही हर वह काम करेगा जो आपके सफर को सुहाना बनाएगा। फिर आपके रास्ते भी हंसते-हंसते कट जाएंगे।
गुस्से में जनता, सो रही सरकार Nov 02, 08:59 pm
शराब पीना अच्छी बात नहीं है फिर भी लोग पीते हैं। उनमें से कुछ पीकर बहक जाते हैं और उल्टी-सीधी हरकतों से अपने और आसपास वालों की जान जोखिम में डाल देते हैं। अब ब्रिटेन के मैनचेस्टर के इस किस्से को ही लीजिए। वहां लगभग डेढ़ किमी के दायरे में शराब की 22 दुकानें हैं।
ब्रिटेन में भी ऐसा होता है .. Nov 01, 08:54 pm
हिंदुस्तान जैसे परंपरागत समाज में बेटे की चाहत इतनी प्रबल है कि लोग इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। प्रार्थना, इबादत, इलाज, झाड़-फूंक, भ्रूण हत्या से लेकर कई-कई शादियों तक हर तरीका आजमाया जा रहा है। लेकिन ब्रिटेन जैसे आधुनिक समाज में भी बेटे की इच्छा कम नहीं है।
दुकानें 1500, खरीदार पांच सौ भी नहीं Oct 31, 08:08 pm
लंदन। कहने को तो विश्व का सबसे बड़ा माल है-न्यू साउथ चाइना। लेकिन नाम बड़े और दर्शन छोटे की तर्ज पर। चीन के डोंगुआन स्थित इस माल को एक दिन में 70 हजार लोगों के घूमने की क्षमता को ध्यान में रखकर वर्ष 2005 में बनाया गया था। मगर हुआ ठीक उल्टा। ...
आखिर खामी ही बन गई खूबी Oct 30, 07:46 pm
अब आप इसे क्या कहेंगे। इमारत की खूबी या खामी। चीन में ग्वांसी शहर के एक अपार्टमेंट में दो इमारतों के बीच सिर्फ एक फुट की खाली जगह छोड़ी गई है, जो बहुत ही कम है। अच्छी बिल्डिंग में यह फासला ज्यादा होता है। लेकिन बिल्डिंग की यही खामी उसकी खूबी में बदल गई।
रबर बैंड से बनाया 45 क्विंटल की गेंद Oct 30, 07:46 pm
फ्लोरिडा। रबर बैंड का इस्तेमाल कई तरह से होता है। लेकिन कोई इससे 45 क्विंटल की गेंद बना दे, यह जरा अटपटा लग रहा है। आपको भले ही ऐसा लगे, लेकिन अमेरिका के जोएल वाउल को अपनी इस गेंद से काफी लगाव है। लेकिन इसके बावजूद उन्हें इसे बेचना पड़ा। इसलिए कि...
ठंडी-ठंडी बीयर से नहाना चाहिए Oct 29, 09:37 pm
वियना। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि बीयर से भरा स्विमिंग पूल हो और उसमें आप नहा रहे हों। पीने के शौकीन तो सोच रहे होंगे कि अगर बीयर से भरा स्विमिंग पूल मिले तो नहाएंगे बाद में, पहले पेट भरके बीयर पीयेंगे। आपकी यह कल्पना हकीकत का रूप से सकती है।...
No comments:
Post a Comment